इटावा औरैया, मई 8 -- भरथना, संवाददाता। कस्बा की गल्ला मंडी क्षेत्र में गुरुवार को एक रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक का नगदी व जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग गायब हो गया। बैग में करीब 89 हजार रुपये नकद होने से पीड़ित के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। औरैया के एलपी गड़वाना निवासी रामकिशोर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह राजस्व विभाग से रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक हैं। गुरुवार दोपहर वह भरथना स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने खाते से 40 हजार रुपये निकाले। यह भी पढ़ें- बैंक से रुपए निकाल कर निकले युवक की डिक्की से 74 हजार उड़ाए उनके बैग में पहले से 49 हजार 500 रुपये रखे थे। इस तरह बैग में करीब 89 हजार रुपये नकद मौजूद थे। बैंक से नि...