अलीगढ़, मार्च 29 -- कस्बा दादों में शुक्रवार को चोरों ने दिया था वारदात को अंजाम दादों, संवाददाता। दादों में बीते शुक्रवार को एक बेटा अपने बीमार पिता दवा दिलाने शहर गया था इसी दौरान अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर नगदी व जेवरात पार कर दिए। इस परिजनों का आरोप है कि चोरी की घटना गम में पिता की मौत हो गई।कस्बा निवासी दवा व्यापारी 70 वर्षीय विमल कुमार महेश्वरी पुत्र लक्ष्मी नारायण महेश्वरी का काफी दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जिनका स्वास्थ्य अचानक बीते शुक्रवार को खराब हुआ तो उनके पुत्र अनुज महेश्वरी और अमित महेश्वरी निजी कार में अलीगढ़ दवा दिलवाने ले गए थे। जब वह पिता को दवा दिलवाकर लौटकर अपने घर आए तब तक चोरों ने उनके घर की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी व जेवरात चोरी कर लिए गए परिजनों द्वारा घर में लगे कैमराे को चेक किया जा रहा...