बाराबंकी, मई 10 -- असंद्रा। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया गया। युवती अपने साथ जेवर भी ले गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ मई की सुबह गांव का जीतू कुमार उनकी पुत्री को बाइक से लेकर मवई चौराहा तक ले गया था। आरोप है कि वहां से छोटू निषाद उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पिता ने बताया कि युवती अपने साथ सोने चांदी के जेवर भी ले गई है। युवती के खाते में करीब दो लाख रुपये हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी व युवती की तलाश शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...