बदायूं, अप्रैल 12 -- घर से एक किशोरी 250 ग्राम चांदी के जेवर और घर में रखे 50 हजार रुपए लेकर पड़ोसी गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने फरार किशोरी की मां की तहरीर पर प्रेमी सहित दो लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उझानी कोतवाली इलाके के एक गांव का है। किशोरी की मां का आरोप है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को फूलपुर नगला निवासी टिंकू पुत्र सतपाल, प्रदीप पुत्र लटूरी ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया है। किशोरी से घर में रखे 50 हजार और 250 ग्राम चांदी के जेवरात भी गायब कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.