पीलीभीत, मार्च 29 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोतवाली दियोरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर मुगल निवासी एक युवक अपने साथ बहलाफुसलाकर ले गया। उसकी पुत्री घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद औश्र सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संजय पुत्र देवकीनंदन निवासी गाजीपुर मुगल थाना बरखेड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...