पलामू, मई 29 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज पुलिस ने नगदी और मोबाइल लूट कांड के अभियुक्त राहुल कुमार को गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया है। राहुल बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत फेसर थाना क्षेत्र के वंशी खाप गांव का रहने वाला है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को दस हजार रुपए नगदी और मोबाइल फोन लूट कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। तकनीकी अनुसंधान के जांच के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। लूटे गए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...