बलिया, जनवरी 15 -- नगरा। घर में चल रही तैयारियों के बीच एक युवती नगदी और गहना लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने भीमपुरा थाना क्षेत्र के रुपवार भगवानपुर निवासी आनंद राम उर्फ हैप्पी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी की शादी तय थी। इसके लिए विवाह से जुड़े सामान और गहनों की खरीदार हो चुकी थी। शादी के लिए घर में 1.20 लाख रुपये रखा गया था। इसी बीच हैप्पी रविवार को शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर भाग गया। महिला का कहना है कि लड़की शादी के लिए खरीदे गये गहनों के थ नगदी भी लेकर चली गयी है। एसओ का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.