रांची, मार्च 5 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मौके पर नगड़ी सहित आसपास के गांवों में जमकर होली खेली गई। होली को लेकर खासकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। गली मुहल्लों और चौक चौराहों में नागपुरी और भोजपुरी गानों पर युवा थिरकते और एक दुसरे को रंग लगाते देखे गए। शाम में नगड़ी के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में फंड डोल मेला लगा। जहां ग्रामीणों ने राधा कृष्ण की मूर्ति को झुले में झुलाया और अबिर गुलाल उड़ाया। मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और एक दुसरे को अबिर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.