रांची, जुलाई 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को नेपाल हाउस सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उद्यानिकी विभाग की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने नगड़ी में फलों और सब्जियों की उन्नत विपणन योग्यता (मार्केटेबिलिटी) और निर्यात क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मॉडल एकीकृत पैकहाउस एवं कृषि-प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना का क्रियान्वयन व संचालन नगड़ी स्थित आईसीएआर-एनआईएसए, नामकुम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से किसानों को उनकी उपज के वैज्ञानिक भंडारण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रसंस्करण एवं विपणन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी। बैठक में कृषि सचिव अबूबकर सिद्दीक पी...