रांची, मई 17 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी पत्रकार संघ द्वारा राज्य जल झाजन प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व दिवंगत पत्रकार प्रदीप कुमार महतो को श्रद्धांजलि देकर हुई। मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। विधायक नवीन जायसवाल, जेसीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव व पूनम देवी सहित कई अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...