रांची, मार्च 8 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर से नारो बाजार तक जिला परिषद सदस्य पूनम देवी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। महिलाओं की भूमिका समाज के विकास में महत्वपूर्ण:समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, खेल और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत मह...