रांची, मार्च 27 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति द्वारा नगड़ी मेन रोड पर शोभायात्रा निकाली गई, इसमें गाजे-बाजे और महावीरी झंडों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शोभायात्रा नगड़ी चौक से होकर मेन रोड होते हुए नारो बाजार पहुंची, जहां विभिन्न गांवों से आए महावीरी झंडों का मिलान किया गया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक खेल-कौशल का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा प्रखंड के अन्य गांवों में भी भगवान राम और हनुमान की पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्रा का नगड़ी सेंट्रल मोहर्रम कमेटी और आदिवासी 21 पड़हा समिति ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं के बीच चना, श...