रांची, मार्च 29 -- पिस्कानगड़ी,प्रतिनिधि। नगड़ी के केसारो चौक पर रविवार को मजदूर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य पूनम देवी और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (एलईओ) अंकित टेटे ने किया। मौके पर जिप सदस्य पूनम देवी ने कहा कि निबंधन कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के भवन और अन्य निर्माण में लगे श्रमिकों को लाभ मिलेगा। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अंकित टेटे ने कहा कि मजदूरों का निबंधन उनके अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने मजदूरों से निबंधन कराने की अपील की। मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और मजदूर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...