नगड़ी में भगवान के चरणों में समर्पित किया प्रार्थना पत्र
रांची, जून 1 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी मंडा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने मंडा पूजा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से भगवान श्री राधा-कृष्ण के श्रीचरणों में प्रार्थना-पत्र अर्पित किया। मौके पर मंडा पूजा समिति के सभी वरीय संरक्षकगण, पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर नगड़ी मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष चुडामणि महतो और महामंत्री दिनेश केशरी ने संयुक्त रूप से बताया कि नगड़ी के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में उनके पूर्वज सैकड़ों वर्षों से पारंपरिक तरीके से मंडा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं। आगे भी ग्रामीणों के सहयोग से इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 16 जून को फुलखुदी सह जागरण और 17 जून को झूलन सह मंडा मेला का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.