रांची, फरवरी 10 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के पांडू गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 35 वर्षीय सुनीता मुंडा और उनके तीन माह के शिशु की मौके पर मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम लगभग चार बजे की है। इस हृदयविदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-गुमला मुख्य मार्ग (एनएच 43) को नगड़ी चेकनाका चौक के पास शव को एक ऑटो में रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, नगड़ी के सेम्बो बारीडीह निवासी पाहन भगत मुंडा की पत्नी सुनीता मुंडा अपने मायके केनके गांव जाने के लिए रिश्तेदार अंकित मुंडा के साथ स्कूटी से निकली थीं। दोपहर में नगड़ी बाजार से खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगड़ी-बंधया रोड पर पांडू गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.