रांची, दिसम्बर 24 -- नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र में पिछले एक माह से चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं। इस संबंध में पिस्का रेलवे फाटक निवासी महेश कुमार शर्मा ने बुधवार को ग्रामीण एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर की रात उनके घर 'सुशीला भवन' में भी चोरी का प्रयास हुआ, लेकिन परिजनों के जागने से चोर भाग निकले। दिसंबर में मंजीत महतो, मनोज गुप्ता, सुबोध गोस्वामी, प्रकाश शर्मा और ज्योति कुमारी सहित आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरियां हो चुकी हैं, जिनका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...