रांची, जनवरी 25 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी में रविवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती का विसर्जन जुलूस निकाला गया। सभी पूजा समितियों का जुलूस शाम में नगड़ी मेन रोड पहुंचा। वहां से सभी एक साथ नगड़ी के नया तालाब पहुंचे और मां सरस्वती की आरती के बाद प्रतिमा विसर्जित की। मौके पर नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...