रांची, अप्रैल 16 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में नगड़ी व आसपास के स्कूलों के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। नगड़ी के कतरपा रोड स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आंचल कुमारी ने 92.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गौतम कुमार (88.2%) दूसरे और इस्लाम अनवर (87.6%) तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 14 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इधर कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर में माही कुमारी 90.6% अंक के साथ टॉपर रहीं। सुशांत गाड़ी (87.9%) दूसरे और पूर्णिमा (87.2%) तीसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन निक्की उरांव (86.8%) और समर्थ श्रीवास्तव (86.6%) सहित ...