लातेहार, मार्च 17 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की बसिया पंचायत स्थित नगड़ा गांव के शिव मंदिर प्रांगण में 20 मार्च से सप्तदिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ व शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर महायज्ञ पूजा समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ 20 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च तक चलेगा। पहले दिन जल यात्रा, मंडप प्रवेश व वेदी पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसके बाद प्रतिदिन वेदी पूजन, हवन, रुद्राभिषेक, आरती व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन हवन, पूर्णाहुति, भंडारा व विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन होगा। इस महायज्ञ में आचार्य के रूप में बाबा विनोद मिश्र जी महाराज द्वारा कथा व प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.