गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नखास चौक से कोतवाली थाना के बीच सड़क पर उफनाई नालियों से स्थानीय नागरिक और आवागमन करने वालों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। असल में विरासत गलियारा में चल रहे निर्माण के कारण नालियों का इन्हीं रोड पर डायवर्ट किया गया है, लेकिन विरासत गलियारा का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था उपेक्षा के कारण नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। दीवानी कचहरी में अधिवक्ता शारिम अमीन अंसारी ने बताया कि कोतवाली रोड की नालियां जाम हैं। उस पर विरासत गलियारा निर्माण के कारण वहां की नालियों का पानी भी इस सड़क की नालियों में डायवर्ट किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पार्षद जिलाउल इस्लाम ने भी लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों से बात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। सरदार भगत सिंह नगर की नालियों क...