संभल, दिसम्बर 15 -- थाना नखासा क्षेत्र के गांव चमरोआ और कसेरुआ में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। शुद्ध पेयजल के लिए बनी जल निगम की टंकी में तकनीकी खराबी के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निगम विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकी का स्टार्टर खराब हो गया है, जिससे एक सप्ताह से सप्लाई बंद है। पेयजल न मिलने के कारण लोगों को घरेलू कार्यों, पशुओं को पानी पिलाने और खेतों की सिंचाई के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई गरीब परिवारों के घरों में समरसेबल या निजी नल नहीं हैं, जिससे उन्हें पानी के लिए दूर-दराज के स्थानों तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई सु...