मुंगेर, मार्च 29 -- धरहरा, एक संवाददाता। लडैयाटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसरा एवं कथौटिया पहाड़ के आसपास नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाकर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए एके-47 के 44 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल, 215वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पर्यवेक्षण में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अभियान में बी/215 बटालियन सीआरपीएफ (एफओबी पैसरा) एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। सुरक्षा बलों ने कथौटिया पहाड़ के आसपास के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एके-47 के 44 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ते (बीडीडी) ने आसपास के क्षेत्रों में भी गहन जांच अभियान चलाया।...