हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 22 -- बिहार पूरी तरह नक्सल मुक्त हो गया है। साथ ही राज्य में हत्या-लूट जैसे गंभीर अपराध में भी कमी आई है। बिहार सरकार और पुलिस ने यह दावा किया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि सख्त पुलिसिंग, तकनीक के उपयोग और निरंतर अभियान के कारण राज्य में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार हत्या के मामलों में 7.72 प्रतिशत की कमी आई है। सर्वाधिक गिरावट डकैती की घटनाओं में आई है, जो 24.87 प्रतिशत है। वहीं, दंगों में भी 17.97 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह गिरावट राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए अपनाई गई रणनीतियों का परिणाम मानी जा रही है। बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में वर्ष भर की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा पेश करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.