पटना, अप्रैल 17 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में सरकार की हर कल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक बिना बाधा पहुंचाने और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की गति और तेज करने का निर्देश दिया है। वे शुक्रवार को औरंगाबाद, गया, जमुई और लखीसराय जिलों में सुरक्षा और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को सड़क और मोबाइल टावर निर्माण में आ रही पर्यावरण एवं वन स्वीकृति की प्रक्रिया को अत्यंत सरल और पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया, ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को नियमों में उचित ढील देकर प्राथमिकता दी जानी चाहिए। समीक्षा में स्पष्ट किया गया कि बिहार अब नक्सल मुक्त है।* वर्ष 2020 के बाद से नक्सलियों का पुलिस पर हमला नही...