लखीसराय, मार्च 3 -- चानन, निज संवाददाता। आजादी के 77 साल बाद पहाड़ी इलाकों में विकास की रोशनी पहुंचनी शुरू हो गई है। एक समय था जब क्षेत्र में पूरी तरह से नक्सलियों का कब्जा होने की बात कही जाती थी। लेकिन विगत तीन-चार वर्षों में सीआरपीएफ, एसएसबी, एसटीएफ व जिला पुलिस की सक्रियता की वजह से नक्सल इलाकों में विकास की धमक दिखने लगी है। कुछ साल पहले यह इलाका सड़क, बिजली और संचार से बिल्कूल महरूम था, जिसे जिला प्रशासन की मदद से बेहतर किया जा रहा है। दुर्गम क्षेत्र में सड़क की बड़ी समस्या थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। सरकारी योजना का मिल रहा लाभ: आदिवासी इलाकों में सरकारी योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के लाभ से लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। गोवरदाहा, महजनमा, जगुआजोर कोड़ासी में इंदिरा आवास, मनरेगा, बीआरजीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.