बोकारो, जुलाई 7 -- गोमिया। बोकारो पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चतरोचट्टी थाना पुलिस ने करीब पांच वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी हुरलुंग गांव निवासी दिनेश महतो ऊर्फ महेश महतो ऊर्फ चितु महतो (पिता पुसन महतो ऊर्फ लेंगर महतो) है। थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर हुरलुंग गांव स्थित वारंटी के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 58/08 दर्ज है। मामले में उस पर नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता, आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनिय...