चक्रधरपुर, मार्च 1 -- मनोहरपुर। सारंडा के जराइकेला व चिड़िया थाना सीमा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा जवान जख्मी हो गया। बताया जा रहा है की रविवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुआ है। सूचना है कि, दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी जारी है। इसी दौरान पुलिस का एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया। इससे जख्मी जवान को रेस्कयु कर इलाज के लिए हेलीकाप्टर रांची से लाया जा रहा है। इससे पूर्व रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे सर्च अभियान में आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के सहायक कमानडेंट अजय मालिक के भी घायल होने की सूचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.