जमशेदपुर, जुलाई 31 -- पूर्वी सिंहभूम और ओडिशा के सीमांचल दामपाड़ा के दुर्गम पहाड़ी और जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है। कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। अभियान का केंद्र दामपाड़ा के अलावा तुंगबुरु, झुंझका, मेघादह और आसपास के सीमावर्ती गांव हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का आकाश दस्ता इन क्षेत्रों में सक्रिय होकर फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से किसी विशेष अभियान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है。 यह भी पढ़ें- असीम मंडल व सलूका कायम को ट्रेस करने में जूते सुरक्षा कर्मीजंगलों और पहाड़ी रास्तों पर तैनाती सूत्रों के अनुसार, जंगलों और पहाड़ी रास्तों पर जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। अभियान में कोबरा बटाल...