जमशेदपुर, जुलाई 16 -- पूर्वी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर नक्सल विरोधी अभियान तेज किया जा रहा है। खुफिया तंत्र से मिली सूचना के बाद जिला पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोबरा बटालियन और जगुआर के साथ संयुक्त अभियान की रूपरेखा तैयार की है। अभियान के तहत मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ियों को एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा इलाके में उतारा गया। यहां से जवानों को जंगल और सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली है कि नक्सलियों का एक दस्ता एक बार फिर पूर्वी सिंहभूम और उससे सटे जंगलों में सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जेएसएससी परीक्षा 19 को, तैयारियों को लेकर बैठक इसी इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियो...