बस्तर, मार्च 31 -- CHHATTISGARH NEWS देश से नक्सलवाद खत्म होने की समयसीमा के आखिरी दिन यानी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सात नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके बताए ठिकानों से 40 हथियार भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार इन माओवादी कैडरों पर कुल मिलाकर 9 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस बारे में जानकारी देते हुए बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े पांच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस लाइंस में पुलिस और CRPF के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कांकेर जिले में भी दो कैडरों प्लाटून पार्टी कमेटी के सदस्य शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.