रांची, फरवरी 20 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड जगुआर के गौरवपूर्ण स्थापना दिवस पर गुरुवार को टेंडरग्राम स्थित जगुआर कैंपस में कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सबसे पहले झारखंड जगुआर के अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड जगुआर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य उग्रवाद का खात्मा करना था और अब झारखंड से उग्रवाद समाप्ति की ओर है। कुछ जगहों को छोड़कर राज्य से उग्रवाद लगभग खत्म हो गया है। अब झारखंड जगुआर के नाम से उग्रवादी कांपते हैं और इनके आने की आहट से ही उनमें खौफ छा जाता है यही इसकी पहचान है। वर्ष 2008 से सेवा दे रहे झारखंड जगुआर के जवानों के कण-कण में अनुशासन दिखता है और साहस ही इनकी पहचान है। झारखंड सरकार ने भी इसे उच्च कोटि का बल बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने झारखंड जगुआर के उच्च नेतृत्व और उत्कृष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.