शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने शहरवासियों को चेतावनी दी है कि बिना नक्शा पास कराए गए निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव प्रवेंद्र कुमार ने साफ कहा है कि अब मनमानी तरीके से निर्माण नहीं हो पाएगा और नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत होगी। प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि नक्शा पास कराने की प्रक्रिया अब पूरी तरह आसान कर दी गई है। सौ वर्ग मीटर तक का आवासीय और 30 वर्ग मीटर तक का वाणिज्यिक नक्शा कुछ ही सेकंडों में ऑनलाइन पास हो रहा है। इसके अलावा, पांच सौ वर्गमीटर तक का नक्शा ट्रस्ट बेस पर भी आसानी से पास कराया जा सकता है। केवल आवेदनकर्ता का आर्किटेक्ट या इंजीनियर होना आवश्यक है। सचिव ने यह भी कहा कि प्राधिकरण का प्रवर्तन दल लगातार सक्रिय है और शहर में जारी नोटिसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.