औरैया, अप्रैल 18 -- बिधूना, संवाददाता। एरवाकटरा मार्ग पर नकेडी पुलिया के समीप शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बिधूना की ओर आ रही कार सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी, जबकि उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चन्दैया निवासी होमगार्ड कंपनी कमांडर कमलेश राजपूत देर रात ऐरवाकटरा की ओर से बिधूना आ रहे थे। उनके साथ कस्बे के मोहल्ला किशोरगंज निवासी 35 वर्षीय प्रियंका पत्नी श्रीओम भी कार में सवार थीं। जैसे ही उनकी कार नकेडी पुलिया के पास पहुंची, सामने से आ रही डीसीएम से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादस...