सहारनपुर, फरवरी 19 -- तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने पर सर्वसम्मति से छह-छह माह के लिए कार्य करने पर सहमति बनी है। जबकि महासचिव पद पर अरविंद कुमार ने विजयी रहे। गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी भरतसिंह ने बताया कि तहसील बार संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप वर्मा और संजय शर्मा तथा उपाध्यक्ष पद के लिए मदनलाल शर्मा व रामसिंह सैनी चुनाव मैदान में थे। इसमें चारों को बराबर वोट मिलने पर सर्वसम्मति से वरिष्ठता के आधार पर छह-छह महीने के लिए पदभार संभालने पर सहमति बनी। इसके अलावा महासचिव पद के लिए अरविंद कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी सतीश शर्मा 42 वोटों से हराया है। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर विवेक जैन ने अपने प्रतिद्वंदी राजीव कुमार को आठ़ मतों से पराजित किया। सहसचिव पद पर नरेश क...