नैनीताल, मार्च 6 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग को ओर से शुक्रवार को 'वर्तमान शिक्षा प्रणाली : युवा वर्ग के सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ्य के विकास में सहायक है' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई l मुख्य अतिथि प्रो. ललित तिवारी रहे, निर्णायक मंडल में प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल रहे। प्रतियोगिता में नकुल सहदेव और अर्णव त्रिपाठी अव्वल रहे। विजेता प्रतिभागी परिसर में आज शनिवार को आयोजित होने वाली कुमाऊं विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेजिएट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नवीन पांडे, लता, विशाल, वसुंधरा आदि मौजूद रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...