कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि महिला आरक्षण से संबंधित संविधान का 131 वां संशोधन बिल आवश्यक दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण लोकसभा में पास नहीं हो पाया। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने चिंता जताते हुए इसे विपक्ष के नकारात्मक राजनीति का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर परिसीमन के साथ 33 प्रतिशित आरक्षण लागू करने का था, लेकिन विपक्ष के असहयोग के कारण अब इसका भविष्य अनिश्चित हो गया है। यह भी पढ़ें- इसकी कीमत चुकानी होगी, हर गांव तक ले जाएंगे सच: संशोधन बिल के गिरने पर पीएम मोदी की चेतावनी विपक्ष की हठधर्मिता के कारण अब 202...