पटना, मार्च 12 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव संवैधानिक रूप से धराशायी हो गया है। सदन के पटल पर मिली करारी शिकस्त ने यह सिद्ध कर दिया है कि संख्या बल विहीन विपक्ष केवल और केवल नकारात्मक राजनीति का पर्याय बनकर रह गया है। श्री पटेल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि केवल सुर्खियां बटोरने के लिए लोकसभा अध्यक्ष जैसे निष्पक्ष पद को विवादों में घसीटना लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। विपक्ष द्वारा यह प्रस्ताव किसी सिद्धांत के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक कुंठा मिटाने के लिए लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...