बागपत, फरवरी 2 -- दाहा। निरपुड़ा-दाहा मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने एक युवक को गन्ने के खेत में खींचकर लात घूंसों एवं बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात युवकों के खिलाफ दोघट थाने पर तहरीर दी है। दाहा गांव निवासी शशिकांत शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा निरपुड़ा दाहा मार्ग पर रविवार शाम दौड़ लगा रहा था। बताया कि जैसे ही वह निरपुड़ा की तरफ से दौड़ लगाकर वापस चला, तो रास्ते में खड़े दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। चारों युवक मुंह ढके हुए थे। युवकों ने शशिकांत से उसका मोबाइल छीनकर वहीं गन्ने के खेत में फेंक दिया और उसे भी गन्ने के खेत में खींचकर ले गए। जिसके बाद चारों युवकों ने लात घूंसों एवं बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। युवक की चीख सुन कर सड़क पर कुछ ही दूरी पर दौड़ लगा रहे अन्य युवक भी उधर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.