देवरिया, दिसम्बर 4 -- एकौना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र के तिघरा-मराक्षी तटबंध पर बुधवार देर बड़हलगंज से घर लौट रहे राज मिस्त्री से तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। पूरी रात पुलिस राजमिस्त्री को लेकर बदमाशों को ढूंढती रही। गोरखपुर जिले के झगहां थाना क्षेत्र के रानापार निवासी राहुल विश्वकर्मा राजमिस्त्री का काम करता है। वह बड़हलगंज में काम करके बुधवार की देर रात घर लौट रहा था। उसी दौरान तिघरा-मराछी तटबंध पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर उसकी बाइक और मोबाइल लूट ली। उसने इसकी जानकारी किसी तरह से पुलिस को दी। एकौना पुलिस पूरी रात उसे लेकर बदमाशों को ढूंढ़ती रही लेकिन उनका कहीं कोई आता पता नहीं चला। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मैं खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.