सहारनपुर, जनवरी 29 -- कुतुबशेर थाना क्षेत्र के सब्दलपुर में अपने साथी के साथ जा रहे युवक को दिनदहाड़े लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और रास्ते में घेरकर हमला किया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेहट थाना क्षेत्र के भोजवाला निवासी मो. इबरार पुत्र मो. इकराम ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह सबदलपुर से साथी रितिक के साथ रेडी मलकपुर जा रहा था। रास्ते में तीन युवक अचानक सामने और पीछे से आए। मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, गंभीर चोटें आईं। राहगीरों को देखकर हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में इबरार का मोबाइल भी गुम हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी ह...