नोएडा, जून 6 -- दनकौर, संवाददाता। धनोरी कला गांव में महिला से गहने लूटने के मामले में करीब एक महीने बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर मामला दर्ज किया गया। गांव निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई की देर शाम उनकी पत्नी वर्षा घर पर अकेली थीं। वह घर के आंगन में बैठी हुई थीं। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और उन्होंने वर्षा को दबोच लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के कानों के कुंडल और गले की चेन समेत अन्य गहने छीन लिए।

घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार, जब वर्षा ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने महिला का सिर दीवार ...