नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूटे जेवरात
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नकाबपोश बदमाश घर के बाहर सो रही महिला को तमंचा लगाकर चाबी छीन ली और कमरे में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों का सामान समेट कर भाग निकले। छीना छपटी में महिला के हाथ में चोट लगी है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी गांव सहदेव प्रसाद गौतम की पत्नी कौशिल्या देवी शनिवार रात अपने बीमार बेटे के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। उनके मुताबिक रविवार को भोर में करीब तीन बजे नकाबपोश तीन बदमाश बाइक से पहुंचे। बदमाशों ने महिला को तमंचा दिखाकर धमकाया और घर की चाबी छीन ली। दरवाजा खोलकर बदमाश भीतर घुसे, बाक्श में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। बदमाशों का विरोध करने पर छीना छपटी में महिला के हाथ में चोटें आई। यूपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.