मऊ, नवम्बर 26 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना अंतर्गत लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की सुबह सड़क पर किनारे टहल रहे अधेड़ को चार बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने मारपीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी 50 वर्षीय महेश चौहान बुधावर की सुबह छह बजे लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर टहलने निकले थे। इस बीच रास्ते में स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे, तभी पहसा के तरफ से चार बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश हाथों में लाठी डंडे से लैस होकर आए और अचानक ताबड़तोड़ मारने पीटने लगे। जिससे महेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्लाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.