गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नकहा से गोंडा जा रही ट्रेन के इंजन पर पथराव करने वाले आरोपित को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया था। लोको पायलट की सूचना पर आनंदनगर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जीआरपी के अनुसार 31 मई को नकहा-गोंडा डेमू ट्रेन पर पथराव किया गया था। ट्रेन के इंजन पर पत्थर लगने के बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और जीआरपी को दी। घटना के बाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पथराव करने वाला युवक सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव का निवासी राहुल कुमार है।सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछ...