गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। वैकल्पिक रास्ता बनाए बिना नकहा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर जाने वाली पुरानी सड़क को बंद कर देने से नाराज ट्रक ऑपरेटरों ने काम बंद कर दिया। इसके चलते सीमेंट लदी मालगाड़ी की अनलोडिंग करीब आधे घंटे तक ठप रही। गुस्साए ऑपरेटरों ने नारेबाजी की और कहा कि जब तक वैकल्पिक रास्ता अच्छे से नहीं बन जाता वे पुराने रास्ते का ही प्रयोग करेंगे। स्थिति बिड़गते देख रेल प्रशासन ने तत्काल पुराने रास्ते को खोल दिया तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम छह बजे नकहा स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर सात पर जाने के लिए पूर्व से चल रहे रोड को रेल प्रशासन ने बंद कर दिया। रेल प्रशासन ने ट्रक ऑपरेटरों को नया रास्ता प्रयोग करने को कहा। इस पर ऑपरेटरों ने विरोध जताया और कहा कि नए रोड पर अभी सिर्फ गिट्टी...