नई दिल्ली, मार्च 9 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को यहां ईरानी दूतावास पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। नकवी ने कहा कि खामेनई एक महान आध्यात्मिक शख्सियत थे, जिनकी 'शहादत' हुई है। उन्होंने कहा कि 'भारत बुद्ध का देश है। हमारा यह मानना रहा है कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं बल्कि खुद एक समस्या है। नकवी ने कहा कि अमन-इंसानियत की हिफाजत के लिए जरूरी है कि संकट के समुद्र से अमन का अमृत निकले, यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि ईरान एवं खाड़ी देशों में लाखों भारतीय रहते हैं, जिनकी सुरक्षा जरूरी है तथा सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.