लखनऊ, फरवरी 17 -- माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में बने राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम का मंगलवार को उद्घाटन किया। यूपी बोर्ड की 10 एवं 12 वीं की परीक्षा कल 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है जो 12 मार्च तक चलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम, लखनऊ में टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर-18001806607 एवं 18001806608 तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 18001805310 एवं 18001805312 है। इसके अलावा ईमेल आई०डी० upmspexam2026@gmail.com, फेसबुक upmsp@2026 एक्स हैण्डल, @upmspexam2026 व्हाट्सएप नम्बर 9235822913 से भी संपर्क किया जा सकत...