हरदोई, मई 19 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को होगी। इसे नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक हुई। आयोग के सदस्य सुभाष सिंह बघेल, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो प्रश्न-पत्र के पैकेट खोलने से लेकर पूरी परीक्षा अपनी देख-रेख में शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। यह भी पढ़ें- लेखपाल मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई समस्त केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा को निर्विघ्नन संपन्न करान...