संभल, फरवरी 16 -- जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में शिक्षा विभाग पूरी तरह जुटा हुआ है। सभी 77 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। साथ ही उत्तरपुस्तिकाएं भी केंद्रों तक पहुंचा दी गई हैं, जिससे परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। खास बात यह है कि कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र पर क्यूआर कोड अंकित होगा, जिससे उनकी पहचान तुरंत सत्यापित की जा सकेगी। माध्यमिक के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षा व्यवस्था सुचारु और अनुशासित ढंग से संचालित हो सके। परीक्षा ...