बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व शांति पूर्ण माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। इन पर परीक्षा के दौरान शांति का माहौल बनाए रखने और नकल रोकने का दारोमदार होगा। प्रशान सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक और कड़े इंतजाम कर लिए हैं। परीक्षा की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों को 15 सेक्टर एवं पांच जोन में विभाजित किया गया है। केंद्रों पर परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.